गुरुवार, 23 नवंबर 2017

भारत के प्राचीन इतिहास के पन्नो से मेरा व्यक्तिगत नजरिया

इतिहास के पन्नो पर किसी को मिलने वाली जगह का  निर्धारण - अभिलेखों(शिलाओं,चट्टानों,स्तंभों,धातुपत्रों,हाथी दांत,स्तूपों पर अंकित लेखो जो उक्त समय की लिपि में लिखे गये हों) की संख्या,उनमे लिखे हुए उद्धरण,
तात्कालीन समय में प्राप्त सिक्को की संख्या, उनमे उपयोग की गयी धातु, उनमें दर्ज उपाधियाँ,  तत्कालीन समय की प्राप्त स्मारक, विहार,अध्यन केंद्र,तत्कालीन समय को किसी स्थान विशेष को देखने का विदेशी यात्रियों का दर्शन(देखने का नजरिया), तत्कालीन समय पर लिखी गयीं पुस्तकें,जीवनियाँ आदि सम्मलित रूप से करते थे।

जब हम बहुत जादा पीछे जाते हैं तो सिन्धु घाटी सभ्यता से प्राप्त चाह नगर महत्वपूर्ण थे और उनमे सबसे जादा महत्वपूर्ण था मोहनजोदड़ो क्युकी वहां से ही सिन्धु घटी सभ्यता की उन्नत नगर योजना जो आज के मेट्रो शहरों से भी जादा अच्छी थी। विशाल स्नानागार सभाभवन आदि मिले हैं....... दूसरी और चंदुहडो,कालीबंगा,बनवाली आदि नगरों की अच्छे से खुदाई ही नहीं की गयीं।  मतलब सबकुछ बहुत हद तक  इतिहास कारो के रवैये पर निर्भर था।
 
फिर जब जरा आगे बढ़ते हैं तो मोरी वंश के चन्द्रगुप्त मोर्य, और गुप्तवंश के समुद्रगुप्त तुलनात्मक रूप से अशोक से बड़े विजेता और रणनीतिकार और प्रशासक थे। किन्तु उनसे जादा ख्याति अशोक को प्राप्त हुई.. कारण सीधा सा है दूर-दूर तक फैले अशोक के अभिलेख जिनकी संख्या सर्वाधिक 200 हैं। जिसमें उसने काफी कुछ लिखवाया है और वहीँ उसकी महानता का मुख्य निर्धारक तत्व हैं। 

बात की जाए सिक्को की तो पुराने समय में अब की तरह संकेत मुद्रा का प्रचलन होकर धातु की मुद्राओं  का सीधा प्रचलन था। सिक्को की संख्या और उनके लिये उपयोग की गयी धातु यह बताती थी की राज्य कितना महत्वपूर्ण है.,क्युकी प्राचीन समय में सिक्को का प्रयोग राजा के वैभव का निर्धारण करता था। सोने के सिक्को को चलाना राज को इतिहास में अधिक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करवा देता था। सातवाहन,चेर,पांडय,शक,पल्लव आदि राजवंशो का तो पूरा इतहास ही सिक्को पर निर्भर हैं तत्कालीन समय में और भी छोटे छोटे राज्य थे लेकिन ये बाजी मार ले गये क्यूंकि इनके सिक्के अधिक से अधिक मात्र में प्राप्त हुए हैं। 

अब बात की जाए स्मारकों की तो उसका भी अनुपम उदाहरण  मोहनजोदडो और गुप्त वंश के राजा चन्द्रगुप्त द्वितीय(विक्रमादित्य) हैं क्युकी विक्रमादिय के समय की ही स्थापत्य कला के सबसे अधिक साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

बात लिखित साहित्य की बात की जाए तो अगर कालिदास(अभिज्ञानसाकुन्तलम,मालविकाग्निमित्र) चाणक्य(अर्थशास्त्र) को छोड़ दिया जाय तो हमारा इतिहास पूरी तरह से बाहर से आय यात्रियों के नजरिये और लेखो पुस्तको पर निर्भर है। मेगास्थनीज,व्हेनसांग,फाह्यान,इत्सिंग अदि के वृतांत हमें हमारा इतिहास बताते हैं।
मेगास्थनीज ने इंडिका लिखकर मोर्यकाल को बताया। ह्वेनसांग जिसको यात्रियों के राजा की संज्ञा दी जाती हैं,
कन्नौज के हर्ष जो बहुत महत्वपूर्ण राजा नहीं उन्हें इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान इस यात्री के यात्रा वृतांत ने दिलवा दिया।

हमारा भारत का तो अधिकतर बस विदेशियों के बताये गये और लिखे पर निर्भर रहा है ठीकठाक कहा भी नहीं जा सकता कितना सही है कितना गलत।  हो सकता है इतिहास में कुछ और,कोई और अधिक महत्वपूर्ण हो लेकिन उनके बारे में जादा कुछ मिला न हो या इतिहासकारों ने जानना या बताना अधिक जरुरी न समझा हो।

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

पत्नी और ताश की गड्डी

मैंने बहुत सी अधूरी कहानियां लिखीं हैं जो एक मोड़ पर रुक जाती हैं।  जब मेरी कलम भी थककर आगे चलने से मना कर देती है। मस्तिष्क भी शुन्य को ग्रहण कर शांत बैठ जाता हैं।  क्या ये भी उन्ही कहानियों का फेहरिस्त का एक हिस्सा है??????? या ये पूर्णता को प्राप्त करने वाली कुछ थोड़ी सी कहानियों की दीर्घा में बैठेगी???

ये कहानी है सुमन और रितेश की......
                अभी दो दिन ही हुए थे मुझे नए घर में शिफ्ट हुए  तभी बेडरूम में बनी एक छोटी सी कोठी खोलने पर मुझे एक डायरी मिलीं। काफी धुल पड़ी हुई थी उसपर,कवर पर किसी का नाम नहीं था.. डायरी खोलने पर प्रथम पृष्ठ पर अलग अलग भावों को प्रदर्शित करते हुए छोटे छोटे स्माइली चिपके हुए मिले। डायरी पर किसी का नाम न मिलना अजीब था। कौतुहल के साथ मैंने अगला पृष्ठ खोला काफी कुछ लिखा और  पढना शुरू किया-
                                       "मै बालकनी से देखती रहती हूँ साम को जब तुम घर वापस आते हुए नजर आते हो तब मै बाहर के गेट का लॉक खुला छोड़कर जानबूझकर मै अन्दर जाकर सो जाती हूँ। ......तुम्हारा आकर मुझे बड़े आराम से उठने को कहना उसके बाद जमकर डाँटना मुझे अच्छा लगता है।  रविवार का वो एक दिन ही मिलता है जिसदिन तुम थक कर घर नहीं आते,,वहीँ सोच कर मै हर हप्ते जिद करतीं हूँ साथ में घुमने जाने की... और हर बार तुम डाँट कर  मना कर देते हो। तुम्हारी बेरुखी के बीच भी  मै स्नेह ढूँढ लेती हूँ।
शाम को मुझे उठाते समय मेरी बालों पर हल्कें हल्कें तुम्हारा हाथ फेरना भी महसूस होता है मुझे। मुझे डाँट कर मना करने के बाद घर के कामों में मेरा हाथ बटाने की कोशिशें भी दर्ज हैं मेरी आँखों में।"
                       इन्ही सब बातों में  साथ एक पृष्ठ खत्म हुआ। और मैंने अगला पन्ना पढना शुरू किया जिसमें बस एक छोटा सा पैराग्राफ लिखा हुआ था -
                     "अब तुम जल्दी घर नहीं लौटते। अब लौटने लगे हो आधी रात को जब मुझे सच में नींद आ रही होती है पर मै जागतीं हूँ ,तुम्हे खाना खिलाने के लिये। अब रोज तुम खाना खाय बिना सो जाते हों। न जाने क्या हुआ है ऐसा की सबकुछ बदल गया है।"
                                   मै भी अचंभित था दो पन्नो की दूरी के बीच इतना सब कुछ कैसे बदल गया।
खुद को सुमन की जगह रखकर सोचते हुए। अगला पन्ना खोला मैंने-
                 "आज फोन आया था तुम्हारे सीनियर विश्वकर्मा अंकल की पत्नी जी का उन्होंने बताया अंकल ने तुम्हे कुछ लोगो को साथ  वहां देखा था जहाँ अक्सर नसेड़ी और जुवारी महफ़िल जमाया करतें हैं। तब मेरे दिमाग की परतें खुलने लगीं। कुछ दिन पहले जब तुम्हारा पुराना दोस्त विवेक काफी दिनों बाद मिलने आया था तुमसे उसके बाद से ही तुम देर रात घर लौटने लगे शायद उसी अड्डे पर जाते हो तुम इतने दिनों से। तुम हर रोज टाल जाते हो मेरे सवालों को मगर आज पूछुंगी तुमसे। क्या वहीँ जातें हो तुम हर शाम? क्यूँ जाते हो तुम वहां? "
         सुमन के सवालों को जेहन में रखते हुए। अगला पृष्ठ खोला मैंने-
                 "आखिर बता ही दी तुमने मुझे मेरी जगह। ताश गड्डी ,शराब के पैग और इनके साथ  तुम्हारा साथ देने वाले दोस्त जादा मायने रखते हैं तुम्हारे लिये तुम्हे मेरा तुम्हे छोड़कर जाना भी मंजूर पर इन्हें छोड़ना नहीं। आखिर क्या है ऐसा इनमे। मै भी अब घुट-घुट कर नहीं जी सकती तुम्हारे साथ इस अधूरी सी जिन्दगी को कड़ा फैसला लेना पड़ेगा अब मुझे  भी। "
सच में एक कड़े फैसले की चाह लिये मैंने अगला पृष्ठ खोला -
               "बहुत हो गया कहना सुनना अब जा रही मै दूर तुमसे।  घुटन भरे साथ से अच्छा है दूर हो जाना। हो सकता है तुम्हे महसूस हो मेरी कमी। बुलाना चाहो तुम वापस मुझे लेकिन नहीं आउंगी मै अब। मै बस तुम्ही पे निर्भर नहीं, काबिलियत है मुझमें की अपनी दुनिया खुद बसा सकूँ। "
                                                बस इन्ही कुछ पृष्ठों में छोटे छोटे पैराग्राफ के साथ खत्म हो गयी डायरी और सवाल छोड़ गयी मेरे जेहन में की आखिर कहाँ गयीं इसे लिखने वाली सुमन?? कहाँ गया उसका पति रितेश????? ये डायरी यहाँ क्यूँ रह गयीं???
                                                नाम भी नहीं लिखा इस डायरी में किसी का सुमन और रितेश ये दो नाम भी मैंने ही दे दिए दोनों किरदारों को।





मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017

तीन वर्ष पीछे : एक किस्सा

नींद की कश्ती में बैठकर जब सपनो की नदी से गुजर रहा था,तब किनारो पर खड़े चंदन के पेड़ों में तुम्हारी खुशबू ढूंढ रहा था, गुलमोहर और पलाश के फूलों में तुम्हारे रंग को तलाश रहा था।

तभी लाइट कट गयी और पंखा बन्द हुआ फिर मेरी नींद भी खुल गयी और ख्वाब भी टूट गया।

फिर खुली आँखों मे यादों की गलियों से गुजरता हुआ समय मे तीन वर्ष पीछे चला गया।

मध्यप्रदेश का अनूपपुर शहर था वो वहाँ पहली बार गया था मैं राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा देने,
दो पालियों में थी परीक्षा।
परीक्षा केंद्र से कुछ ही दूरी पर एक नदी थी। प्रथम पाली कि परीक्षा के लिये जब मैं कक्ष में बैठा तो अपनी आदत के अनुसार  एक दो बार नजरें घुमाकर एकबार कमरे में बैठे सारे परीक्षार्थियों पर नजर घुमाई । 30 लोगो मे से 2 अनुपस्थित थे। तभी मेरी उस पर पड़ी घुँघराले खुले बालों वाली एक लड़की जिसने अपने लाल रंग का सूट भी ऐसे पहना था जैसे प्रेस न किया गया हो मैं भी अपने कपड़े प्रेस नही करता। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दर्जनों बार मैंने उसपर नजरें घुमाई जैसे सम्मोहित सा हो गया था। प्रथम पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद मैं अपने दोस्त से बात कर रहा था और सभी की भीड़ के बीच वो कहाँ गुम हो गयी पता नही चला।
दूसरी पाली में 2 घण्टों का समय शेष था ज्यादा धूप थी नही इसलिए सभी परीक्षार्थी नदी के किनारे जाकर चट्टानों पर बैठ गए। मैंने भी अपना डेरा वहीं बना लिया
वहाँ बैठे बैठे भी मेरी नजरें बार बार उस लड़की को ढूंढ रहीं थीं। तभी वो घाट पर उतरती हुई नजर आई एकदम रूखापन था चेहरे पर अजीब सा जैसे किसी से गुस्सा जो।मेरी नजर इसके जूतों पर गयी स्पोर्ट्स सूज पहने हुए थे उसने जो ये कह रहे थे की ये लड़की कुछ अलग ही है
उन 2 घंटो में मैं लगातार उसे देखता रहा। यही सिलसिला दूसरी पाली की परीक्षा में भी चला। जाते वक्त मैं एकबार उसके पास से गुजरा बहुत अच्छी खुशबू थी जो उसके बालों से आ रही थी।
कुछ अस्त व्यस्त आ सूट , बिखरे बाल, स्पोर्ट सूज, रूखा सा अंदाज ये सब मेरे जेहन में बैठ गये औऱ वो झल्ली सी लड़की भी।
पर चाहते न चाहते मुझे रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ना पड़ा।। लेकिन जाते जाते वो कैद सी हो गयी मेरे जेहन में।

"भीड़ के बीच औऱ रास्ते में किसी को देखना और उससे मिल जाना वास्तविकता नही है। वास्तविकता है किसी से आकर्षित होना पर फिर आगे अपने रास्ते पर बढ़ जाना। हाँ कुछ यादें जरूर साथ आ सकतीं हैं।"

गुरुवार, 28 सितंबर 2017

इकोफ्रेंडली

पहला पक्ष :रोहन ने अपने 4 दोस्तों के साथ 5 जून को शहर के एक हरे भरे पार्क में एक पौधा लगाया और फोटो खिंचा कर अपने फेसबुक वाल,इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप ग्रुप्स में डालकर सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएँ दीं. और साथ ही साथ एक फोटो पेपर में भी छपवा दी...........सबने बहुत सराहना ही उनके इस कार्य की।
दूसरा पक्ष: सभी मित्र अपनी धुँवा उड़ाने वाली  बाइक्स में निकल गए एक तालाब के किनारे बैठ कर दारु और चखने वाली  पार्टी की। ..कचड़ा उसी तालाब में  फेंका रूम आकर ऊँची आवाज में बूफर  में गाना चलाया और एसी में सो गए...

"प्रदर्शित करने और जीवनशैली  में उतारने में बहुत फर्क होता है"  

हरे भरे पौधों से लदे  पार्क में पौधा लगाकर फिर....  धुवाँ  उड़ाकर ,एसी चलाकर हवा  प्रदूषित की। तालाब में कचड़ा  फेकर जल प्रदूषित किया।  फिर ऊँची आवाज में म्यूजिक बजाकर ध्वनि प्रदुषण फैलाने के बाद।  
आपको इकोफ्रेंडली  कहना मूर्खता होगी।              


शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

बाकि वो है

बाकि  वो है,जो सामने नहीं आया।
बाकि वो है ,जो शब्दों में अभिव्यक्त नहीं हुआ।
बाकि वो है , जो तोड़ नहीं पाया बंदिश होंठो की।

वो गतिविधियाँ बाकि हैं , जिन्हें काट दिया जाता है प्रदर्शन के पूर्व।
वो पन्ने बाकि हैं, जिन्हें हटा दिया जाता है प्रकाशन के पूर्व।
वो कहना बाकि हैं,जो दब गया होहल्ले में।

बाकि वो है, जिससे आकर्षक दिखावा नहीं हो पाता।
बाकि वो है, जिससे राजनितिक स्वार्थ नहीं पूरा होता।
बाकि वो है, जिसे समाज सुनना नहीं चाहता।

जो बाकि रह गया है,वो दिखाना चाहता हूँ।
जो बाकि रह गया है,वो लिखना चाहता हूँ।
जो बाकि रह गया है, वो कहना चाहता हूँ।

मंगलवार, 19 सितंबर 2017

कंधो का बोझ

पार्क की एक बेंच पर अपनी धर्मपत्नी के साथ बैठे शर्मा जी आज अपने कंधो को कुछ जादा भारी महसूस कर रहे थे। हालाँकि वो उम्र के उस पड़ाव पर थे जहाँ बहुत सी जिम्मेदारियों से मुक्ति मिल जाती है और कंधो का बोझ बहुत हद तक कम भी हो जाता है.लेकिन उनके कंधो पर इतना बोझ क्यों था??

दर असल वो दम्पत्ति एक मुंबई में नशा मुक्ति केंद्र के पास के पार्क में बैठे हुए थे जहाँ उनका 28 वर्षीय पुत्र वरुण भर्ती था।
कुशाग्र बुद्धि और बहुमुखी प्रतिभा का धनी था वरुण। 7 पूर्व  आईआईटी  की परीक्षा पास करने के बाद मुम्बई आईआईटी में प्रवेश मिल गया था। बहुत ख़ुशी के साथ मुंबई  विदा किया था शर्मा दंपत्ति ने बेटे को की 5-6 सालो बाद उसे बैड मल्टी नेशनल  कम्पनी में बड़े अफसर के रूप में पाकर गर्व करेंगे।  पहले वर्ष में ही आकर्षक व्यक्तित्व का धनी वरुण सबका चहेता बन गया। कॉलेज के तीसरे वर्ष में उसकी दोस्ती रेहान से हुई, कुछ दिनों बाद वो रेहान के मित्रो से भी दरअसल वो 10-12 लड़के लड़कियों का समूह था जो सुकून पाने के लिए नशे का सहारा लेते थे। ऐसा कोई नशा नहीं था जो वो लोग न करतें हों।  अपने समूह का नाम उन्होंने "घेट्टो" रखा था उनके अनुसार उनके इस नाम का अर्थ था "समाज से घृणा" ये लोग समाज से उकताया हुआ महसूस करते थे स्वयं को और अपनी ही दुनिया में रहकर मात्र नशे को अपना साथी मानते थे ।साथ ही साथ बाहर से आय नए लड़के लड़कियों को अपने समूह हा हिस्सा बना लेते थे। कुछ दिनों में वरुण उनके समूह का हिस्सा बन ही गया।
वो भी इनके तमाम कृत्यों में बराबर का साझेदार बन गया।  उसके घर जाने पर उसके माता - पिता ने उसके चेहरे को तेज को उतरा हुआ महसूस भी किया लेकिन बाहर रहने का असर होगा सोचकर बात को टाल भी दिया। इसी बीच वरुण की दोस्ती नायरा से हुई जो की उसी घेट्टो समूह का हिस्सा थी। बातें आगे बढ़ी और दोनों के बीच प्यार भी पनप गया। कॉलेज खत्म होने का बाद वरुण का चयन जल्द ही एक बड़ी आईटी  कंपनी में हो गया.  इसके बाद वो नायरा के सह लिव इन रिलेसनशिप में रहने लगा। इसी बीच उनका समूह नशे में मस्त था और उन्हें पुलिस का रेड का सामना करना पड़ा। हालाँकि वो जमानत पर छुट गए किन्तु बदनामी भी हुई और साथ ही साथ वरुण को अपनी जॉब से भी हाथ धोना पड़ा। भविष्य में पैसो के आभाव के कारण नशे के आदि हो चुके वरुण और नायरा अपनी जरुरतो को पूरा करें में असमर्थ थे। नशे की प्यास न बुझने के कारण नायरा ने समुन्द्र में डुबकी लगाकर आत्महत्या कर लीं इसके बाद बात शर्मा दम्पत्ति तक पहुँचने में देर नहीं लगी। और 2 दिनों बाद सीओ मुंबई पहुँचे तबतक एक समाजसेवी संस्था का माध्यम से उनका बेटा वरुण एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था।  उसे देखने का बाद भारी कंधे के साथ शर्मा दंपत्ति बैठे हुए थे उस बेंच पर बेटे की स्वस्थता की कामना लिए।
शर्मा जी कह रहे थे - " कितनो घरो को खाता है ये नशा, कितने भविष्यों को गर्त में डालता है,ये कैसा सुकून है जो जीवन तबाह कर जाता है "
जिम्मेदारियों के बोझ से छुटने के इस समय मे आज उन्हें और जादा बढ़ा हुआ महसूस कर रहा हूँ , कितने बोझिल हो गयें हैं कंधे मेरे। "

रविवार, 6 अगस्त 2017

अंतिम वृक्ष का आखरी सुखा पत्ता

"जब पहली दफा रूठे थे तुम,
 एक दरार सी उभर पड़ी थी इस जमीन पर।
 रुठते गए तुम और दरारे उपजती गईं फिर बंजर हो चली जमीन।
 उस जमीन के अंतिम वृक्ष के आखरी सूखे पत्ते सा हूँ मै ......
मेरी मंजिल तो शाख से टूटकर गिरना और खाक हो जाना है......
झेल रहा हूँ तपिश अभी  ,मगर थोड़ी सी नमी बाकि है मुझमें।   
न जाने क्यूँ लगता है कोई थाम लेगा मुझे हाथो में अपने।
फिजाएँ अब कुछ अधिक गर्म हो चलीं हैं अब,
रफ़्तार भी तेज है उनकी,
थपेड़े भी जरा जोर के हैं इनके।

क्या आ रहे हो मुझे थामने तुम?
या छोड़ दूँ मै शाख का दामन और बिखर जाऊं जमीन पर??

                          "अगर आओगे तो वो नमी ले आना थोड़ी।।।।।।।।।। वो जो तुम्हारे आने पर मेरी आँखों में उतर जाती है। और झट से सारे जख्मो को भर जाती है।

"नई नस्लों का जीवन धन्य कर दो"

तितलियों में थोड़ी और रंगत भर दो। जुगनुओं में थोड़ी और चमक भर दो। फूलों को ज्यादा खुशबुएँ दे दो। हिमानियों को अधिक सुदृढ़ कर दो। जल धाराओं को अ...